फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: भोपाल में दो पुलिस कर्मियों पर भाजपा के लिए प्रचार करने का आरोप, शिकायत

Fri, 03 Nov 2023 06:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


राजधानी भोपाल की मध्य विधानसभा सीट पर दो पुलिसकर्मियों पर भाजपा के लिए प्रचार करने का आरोप लगा है। इस मामले की कांग्रेस प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की है। 
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल की मध्य विधानसभा सीट पर पर कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद ने दो पुलिस कर्मियों पर भाजपा का प्रचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत दी है। इसमें शाहपुरा थाना के हेड कांस्टेबल कन्हैयालाल और कांस्टेबल शिवा गहलोत पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में काम करने पर लोगों को धमकाने का आरोप है। शिकायत में आरोप है कि दोनो पुलिस कर्मी कांग्रेस के पक्ष में काम करने पर शराब या जुआ केस में फंसा कर जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। उनके द्वारा कहा जा रहा है कि यहां से दूसरे इलाके में चले जाओ या फिर भाजपा का प्रचार करो। शिकायत में दोनों पुलिस कर्मी को मध्य विधानसभा क्षेत्र से किसी दूसरे थाने में पदस्थ करने की मांग की है। इस शिकायत को जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय को भेज दिया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें