चुनाव आयोग के निर्देश पर खरगोन और रतलाम कलेक्टर को हटाने के बाद अब उनकी जगह पर नए कलेक्टर की पदस्थापना कर दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा और रतलाम कलेक्टर भास्कर लक्षकार को बनाया है। बता दें चुनाव आयोग ने शिकायत के बाद खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को हटाकर उपसचिव के पद पर पदस्थ किया था।