फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में पुराने चेहरों पर लगाया दांव, सभी 6 सीटों पर वर्तमान विधायकों को टिकट

Fri, 20 Oct 2023 09:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP Election 2023: पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने गढ़ छिंदवाड़ा की सभी छह विधानसभा सीटों पर वर्तमान विधायकों को टिकट देकर बड़ा दांव खेला है। 
विज्ञापन
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला,
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने गुरुवार देर रात विधायक प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें छिंदवाड़ा से एक बार फिर से सभी वर्तमान विधायकों को उम्मीदवार बनाया है। गौर करने वाली बात यह है कि भाजपा ने जहां परासिया, पांढुर्ना, अमरवाड़ा में इस बार नए चेहरे को मौका दिया है तो वहीं कांग्रेस ने किसी भी पुराने विधायक की टिकट नहीं काटते हुए एक बड़ा फैसला किया है। इससे माना जा रहा है कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने सभी विधायकों को दोबारा विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका देकर एक बड़ा दांव खेला है।  हालांकि इन सबके बीच पिछले दिनों अमरवाड़ा, परासिया और जुन्नारदेव में वर्तमान विधायकों के खिलाफ कुछ नेताओं ने खिलाफत भी की थी बावजूद इन सारी चीजों को दरकिनार करते हुए दोबारा कमलनाथ ने सभी विधायकों को टिकट दिया है। 
विज्ञापन


नकुलनाथ के फैसले पर कमलनाथ की मोहर
बता दें, पिछले दिनों सांसद नकुलनाथ ने छिड़वाड़ा के जिन तीन विधायक के नामों की मंच पर घोषणा की थी, उन तीनों नामों पर भी आलाकमान ने मोहर लगा दी है, समझा जा सकता है कि यहां पर नकुलनाथ के द्वारा घोषित किये गए नामों पर मुहर लगाई गई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें