मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने चौदहवीं सूची जारी की है। इसमें चार प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इसमें तीन के नाम बदलें गए हैं। बसपा ने भीतरवार से कालीचरण गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा लांजी से विजय वारे को बदलकर अशोक मराठे, नीमच में कृष्ण चंद्र नरेला की जगह दुर्गा प्रसाद जावट और श्योपुर में बिहारी सिंह सोलंकी की जगह हरि सिंह मीणा को प्रत्याशी बनाया है।