बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को प्रत्याशियों की दसवीं सूची जारी की। इसमें 23 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए है। इसमें देवास से हाजी जाकिर हुसैन उर्फ जाकिर मामू की जगह रविद्र बौड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा पोहरी से प्रद्युम्न वर्मा, मडला से इंदर सिंह उईकें, गुढ़ से सरोज रविंद्र कौल, रीवा से मधुमास सोनी, सौर से पंजाब राव सोम कुंवर, पवई से हेमंत ऋषिराज सिंह, जतारा से धर्मेंन्द्र अहिरवार, चाचौड़ा से राजेंद्र शर्मा, राघौगढ़ से धर्मेंद्र यादव, बमोरी से मनीषा राजेश धाकड़, भगवानपुरा से राकेश मंडलोई, डॉ. अंबेडकर नगर महू से राजेंद्र कुमार वर्मा, ताराना से जगदीश चौहान, मंदसौर से सुनीता डॉ. कैलाश गर्ग, मल्हारगढ़ से नरेंद्र मालवीय, राजपुर से अनिल बडोले, आलोट से गोपाल परिहार, नीमच से कृष्ण चंद्र नरेला, मनासा से डीआर करोसिया, कुक्षी से अजय रावत, जोबट से नेहरू बघेल और पिछोर से संत सिंह आदिवासी के नाम शामिल है।