फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: बाबा रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री के बीच विवाद खत्म, दोनों ने एक-दूसरे को बताया पूज्य; खास अपील भी की

Tue, 24 Nov 2026 06:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

बाबा रामदेव और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच विवाद समाप्त हो गया है। दोनों संतों ने बातचीत के बाद एक-दूसरे के प्रति सम्मान जताया। रामदेव ने कठोर शब्दों के इस्तेमाल पर सफाई दी और भक्तों से आपसी विवाद नहीं बढ़ाने की अपील की।

विज्ञापन
बाबा बागेश्वर और बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योग गुरु बाबा रामदेव और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच चल रहा विवाद अब समाप्त हो गया है। दोनों संतों ने आपसी बातचीत के बाद मामले को खत्म करने की घोषणा की है। बाबा रामदेव ने स्वीकार किया कि आवेश में उन्होंने कुछ कठोर शब्दों का इस्तेमाल कर लिया था। वहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें अपना बड़ा, संरक्षक और पूज्य बताया।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वे संतों पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं। स्वामी रामदेव उनके वरिष्ठ हैं और उन्होंने हमेशा उन्हें स्नेह दिया है। वे बाबा रामदेव को अपना अभिभावक मानते हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि चार दिन पहले स्वामी रामदेव ने एक मंच से उनकी काफी प्रशंसा भी की थी। उन्होंने कहा कि वे आलोचना और प्रशंसा दोनों को सहजता से स्वीकार करते हैं। संतों के प्रति उनके मन में किसी तरह का अनादर नहीं है।

विज्ञापन


पढे़ं: गुजरात के भुज में ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, झाबुआ के एक ही गांव के चार मजदूरों की मौत

इस टिप्पणी से शुरू हुआ था विवाद
दोनों संतों के बीच विवाद की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी के बाद हुई थी। उन्होंने भगवान राम से तुलना करते हुए भगवान श्रीकृष्ण को 'टेढ़ा-मेढ़ा' कहा था। इस टिप्पणी पर स्वामी रामदेव ने सार्वजनिक मंच से नाराजगी जताई थी और धीरेंद्र शास्त्री को 'ढोंगी' तक कह दिया था। इसके बाद दोनों संतों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई थी।

रामदेव ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी रामदेव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर विवाद खत्म होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि उनके अनुज प्रिय और पूज्य बागेश्वर बाबा से बातचीत हुई है और अब सारा विवाद समाप्त हो गया है। रामदेव ने स्वीकार किया कि आवेश में उन्होंने कुछ ज्यादा कठोर शब्दों का इस्तेमाल कर लिया था। उन्होंने इसे दोनों के बीच का आपसी मामला बताते हुए दूसरों को इसमें हस्तक्षेप नहीं करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके या बागेश्वर बाबा के भक्तों को एक-दूसरे के खिलाफ गाली-गलौज नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सनातन धर्म की जय का उद्घोष भी किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें