फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक हादसा: 30 फीट तक महिला को घसीटती रही बस, पहिए में चिपक गया शव; जैक की मदद से निकाले गए शरीर के टुकड़े

Mon, 27 Apr 2026 04:39 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना के जौरा रोड बैरियर पर तेज रफ्तार बस ने 40 वर्षीय महिला कमला बघेल को कुचल दिया। घटना के बाद चालक ने महिला को करीब 30 फीट तक घसीटा और फरार हो गया। पढे़ं पूरी खबर
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : AI FREEPICK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार सुबह मुरैना के जौरा रोड स्थित बैरियर चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जौरा से मुरैना आ रही यात्री बस (एमपी 06 पी 1655) ने सड़क पार कर रही 40 वर्षीय महिला कमला बघेल को कुचल दिया। टक्कर के बाद महिला बस के अगले टायर में फंस गई, लेकिन चालक ने बस रोकने के बजाय करीब 30 फीट तक उसे घसीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 10:15 बजे बरी पुरा निवासी कमला बघेल अपनी साथी सुनीता के साथ सड़क पार कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। आसपास के लोग और सुनीता लगातार चिल्लाते रहे, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। बाद में बस रुकते ही चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बस के नीचे फंसे शव को निकालने के लिए पुलिस ने जैक की मदद से बस उठाई और काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: महिला आरक्षण पर घमासान, कांग्रेस ने तत्काल 33% आरक्षण की उठाई मांग, भाजपा ने रखा ‘नारी शक्ति वंदन’ संकल्प

क्या बोले थाना प्रभारी?
थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। बस मालिक से पूछताछ की जा रही है तथा वाहन के परमिट, फिटनेस और चालक के लाइसेंस की जांच भी की जा रही है।

मृतका के पति उत्तम बघेल मजदूरी करते हैं और उनके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

क्या बोले स्थानीय लोग?

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि जौरा रोड पर बसें अक्सर तेज रफ्तार में चलती हैं। चौराहे पर न तो स्पीड ब्रेकर है और न ही ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था, जिसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें