मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। शनिवार को 6611 जांच में प्रदेश में 59 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा इंदौर में 19 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
मध्य प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में 13 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 2 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 43 हजार 116 मरीज कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 32 हजार 49 ठीक हो गए है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 738 की जान जा चुकी है। शनिवार को 35 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में अभी 329 एक्टिव केस है।
प्रदेश के 16 जिलों में मिले संक्रमित
प्रदेश में 16 जिलों में संक्रमित मिले है। इनमें बालाघाट में 2, बैतूल में 1, भोपाल में 11, गुना में 1, ग्वालियर में 4, हरदा में 3, होशंगाबाद में 3, इंदौर में 19, जबलपुर में 4, कटनी में 1, मंडला में 2, निवाड़ी में 1, रायसेन में 3, सागर में 1, सीहोर में 2, टीकमगढ़ में 1 संक्रमित मरीज मिला है।