फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: प्रदेश में 23 हजार जांच में 28 पॉजिटिव मिले, 482 एक्टिव केस, 61 मरीज अस्पताल में भर्ती

Tue, 15 Mar 2022 11:27 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से कम होते जा रहे है। सोमवार को 23 हजार जांच में 28 पॉजिटिव मिले है। अभी प्रदेश में 482 एक्टिव केस है।
विज्ञापन
एमपी में कोरोना संक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर अब अपने निचले स्तर पर आ गई है। नए केस तेजी से कम होते जा रहे हैं। सोमवार को प्रदेश में 23 हजार जांच कराई गई। पॉजिटिव सिर्फ 28 आए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 482 हो गई है। 
विज्ञापन


प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में 61 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 12 मरीज ऑक्सीजन पर है। भोपाल में सबसे ज्यादा 12 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 2 मरीज ऑक्सीजन पर है। वहीं, इंदौर में 2 मरीज अस्पताल में भर्ती है। यहां पर किसी भी मरीज को ऑक्सीजन नहीं लगी है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 40 हजार 771 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 29 हजार 556 लोग ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 733 लोगों की जान जा चुकी है। सोमवार को 82 मरीज ठीक हुए।
 
14 जिले में मिले पोजिटिव
प्रदेश के 14 जिलो में सोमवार को नए पॉजिटिव केस मिले है। यह जिले हैं- बालाघाट 1, बैतूल 2, भिंड 1, भोपाल 7, दमोह 3, देवास 1, इंदौर 5, जबलपुर 1, कटनी 1, मण्डला 2, राजगढ़ 1, रतलाम 1, शिवपुरी 1, उज्जैन 1
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें