मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से कम हो रही है। रविवार को प्रदेश में 70 हजार 409 जांच में 1760 नए संक्रमित मिले और 4555 मरीज ठीक हुए। वहीं, कोरोना के कारण 4 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 22 जनवरी को 13.47 प्रतिशत थी जो कि घटकर रविवार को 2.50 प्रतिशत पहुंच गई है।
प्रदेश में भोपाल, जबलपुर, अलीराजपुर और दतिया में कोरोना से एक-एक मौत हुई है। वहीं, अभी 536 संक्रमित और संदिग्ध अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 108 ऑक्सीजन पर हैं। भोपाल में 238 भर्ती मरीजों में 70 और इंदौर में 79 भर्ती मरीजों में से 25 ऑक्सीजन पर हैं। अब तक 10 लाख 27 हजार 651 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 25 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 697 लोगों की जान जा चुकी है। अभी प्रदेश में 16 हजार 929 एक्टिव केस हैं।
भोपाल में सबसे ज्यादा संक्रमित
राजधानी में सबसे ज्यादा 372 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा इंदौर 155, सिवनी 74, सीहोर 63, रायसेन 62, सागर 62, होशंगाबाद 53, शिवपुरी 53, जबलपुर 51, विदिशा 51, दमोह 50, दतिया 49, नरसिंहपुर 40, पन्ना 40, छिंदवाड़ा 38, बालाघाट 35, झाबुआ 33, बैतूल 29, देवास 26, हरदा 24, उमरिया 24, खरगौन 21, ग्वालियर 20, छतरपुर 19, गुना 19, सतना 19, सीधी 18, धार 16, कटनी 16, टीकमगढ़ 16, रीवा 15, उज्जैन 15, नीमच 14, राजगढ़ 14, आगर मालवा 13, निवाड़ी 13, शहडोल 13, श्योपुर 13, खंडवा 12, मुरैना 12, अनूपपुर 11 व अन्य जिलों में एक दिन में 10 से कम संक्रमित मिले हैं।
दो जिले में शून्य केस
प्रदेश के बुरहानुपर और भिंड में कल एक भी केस नहीं मिला। इसके अलावा 9 जिलों रतलाम 4, बड़वानी 5, सिंगरौली 5, अलिराजपुर 6, मंडला 9, मंदसौर 9, शाजापुर 9, अशोकनगर 10, डिंडौरी में 10 नए मरीज मिले हैं।