मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है। कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम को आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ तीन उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है। कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम को आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ तीन उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
ऑल इंडिया कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की तरफ से इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किए गए। ओमकार सिंह मरकार डिंडौरी से विधायक है। वह अजय शाह की जगह लेंगे। इसके अलावा तीन उपाध्यक्ष राधेश्याम मुवेल, भग्गू आदिवासी, प्रकाश सिंह ठाकुर को बनाया गया है।