वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा दूसरी बार विस में मप्र सरकार का बजट पेश करेंगे
- फोटो : सोशल मीडिया
चाइल्ड बजट का नवाचार
सरकार पहली बार चाइल्ड बजट लेकर आ रही है। पूरक पोषण आहार हो या फिर छात्रवृत्ति, बच्चों के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। इसमें बच्चों से संबंधित 19 विभागों की योजनाएं और उनकी जरूरत के प्रावधानों का एक जगह जिक्र होगा।
किसानों के लिए बड़े लक्ष्य
किसानों के लिए बजट में सरकार विशेष घोषणा कर सकती है। प्रदेश में करीब 70 लाख छोटे किसान हैं। सरकार का फोकस इन किसानों पर है। कस्टमर हायरिंग स्कीम के तहत अब किराए पर ड्रोन उपलब्ध कराने की योजना लाने की भी तैयारी है। प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए बजट में प्रावधन होगा।