फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीः पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम से गिरी सीमांत क्षेत्रों में बिक्री

Sat, 04 Feb 2017 06:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों का असर साफ दिख रहा है। इन इलाकों में पेट्रोल और डीजल की बिक्री में 70% की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


पेट्रोल और डीजल के बढते दामों के विरोध में कदम उठाते हुए पेट्रोल कारोबारियों ने सीमांत इलाकों में होर्डिंग्स की मदद से लोगो को जानकारी देनी शुरु कर दी कि एमपी में आने से पहले वाहन की टंकी फुल करा लें।
 
उत्तर प्रदेश के सीमांत इलाकों में मौजूद पेट्रोल पंपों की होर्डिंग्स पर लिखा है -"डीजल एमपी से 7 रुपये सस्ता" वहीं  राजस्थान की सीमा पर मौजूद पेट्रोल पंपो पर लिखा है "डीजल एमपी से 5 रुपये सस्ता"।
विज्ञापन


एमपी के ललितपुर के एक व्याक्ति ने बातचीत के दौरान बताया कि रुपये बचाने के लिए पेट्रोल भराने के लिए उन्हें यूपी जाना पड़ता है। 

वहीं,कारोबारियों ने बताया कि बिक्री में भारी गिरावट के चलते काफी नुकसान हो रहा है। न सिर्फ एमपी में सभी निकटवर्ती राज्यों के मुकाबले पेट्रोल और डीजल के दाम सबसे महंगे है, बल्कि देश भर में सबसे ज्यादा हैं।
विज्ञापन


एमपी ने 21.62 रुपये प्रति लीटर का भारी टैक्स पेट्रोल पर और 15.35 रुपये प्रति लीटर का टैक्स डीजल लगाया हुआ है, जो कि देश में सबसे ज्यादा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें