फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board 12th Result: कला संकाय में प्रदेश में टॉप करने वाली मौली रोज एक घंटा चलाती हैं मोबाइल

Thu, 25 May 2023 06:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा की मौली नेमा ने आर्ट्स संकाय में प्रदेश में टॉप किया है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। साथ ही वे दूसरे छात्रों को अपडेट रहने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करने की भी सलाह दे रही हैं। 
विज्ञापन
अमरवाड़ा की मौली नेमा कला संकाय में प्रदेश में प्रथम आई हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमपी बोर्ड में कक्षा बारहवीं के कला संकाय में छिंदवाड़ा जिले की बेटी ने प्रदेश में टॉप किया है। जिले के अमरवाड़ा के पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाली मौली नेमा निजी स्कूल ज्ञानदीप स्कूल की स्टूडेंट्स है। मौली के पिता की अमरवाड़ा छोटी सी इलेक्ट्रिकल्स की दुकान है मां गृहिणी है।
विज्ञापन


मौली ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और टीचर के अलावा अपनी चचेरी बहन को दिया है। मौली बताती है कि 2 से 4 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करती थी। परीक्षा से दो महीने पहले ट्यूशन लेकर पढ़ाई की थी।

मौली ने कहा स्टूडेंट्स को पूरे साल भर 2 से 4 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करना चाहिए। जरूरी हो तो ट्यूशन भी लेनी चाहिए। जानकारी बढ़ाने और मनोरंजन के लिए दिनभर में एक दो घंटे मोबाइल का भी इस्तेमाल करना चाहिए। मौली के टॉप करने पर पड़ोसियों और रिश्तेदार ने मौली का मुंह मीठा कर बधाई दी। मौली को उसके स्कूल के शिक्षकगण बढ़ाई देने पहुंचे।
विज्ञापन


एक घंटे देखती थी मोबाइल
मौली के पिता अनिल नेमा ने बताया कि उनकी बेटी काफी होनहार थी । वह सिर्फ एक घंटे की मोबाइल देखती थी। मोबाइल में करंट इवेंट्स और अन्य घटनाओं की जानकारी जुटाती थी। पूरे प्रदेश में टॉप करने वाली मौली पढ़ाई में बचपन से ही होनहार है और शुरू से ही व सिविल सर्विसेस में जाना चाह रही थी। इसलिए उसने आर्ट्स विषय का चयन किया। मौली के माता-पिता इसकी उपलब्धि पर खुश है। टीवी में भी मौली की ज्यादा रुचि नहीं रहती थी वह सिर्फ समाचार ही देखती थी। 

बड़ी बहन ने दी है प्रेरणा
मौली की बड़ी बहन ने उसे पढ़ाई के लिए ज्यादा प्रेरित किया है बड़ी बहन की शादी हो चुकी है वह वर्ग एक की पात्रता परीक्षा में क्वालीफाई कर चुकी है। ऐसे में बड़ी बहन ने मौली को काफी प्रेरित किया हैं।

नकुलनाथ ने किया ट्वीट
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं में सफल हुए समस्त विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। छिंदवाड़ा वासियों के लिए गौरूवपूर्ण क्षण है, जब अमरवाड़ा की छात्रा मौली नेमा ने आर्ट्स विषय में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर छिंदवाड़ा जिले का नाम रोशन किया है, आपको अनंत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं मौली बेटा। जो विद्यार्थी परीक्षा में सफलता प्राप्त नहीं कर पाए वे निराश न हो, निरंतर प्रयास करते रहे, कड़ी मेहनत से एक दिन सफलता ज़रूर प्राप्त होगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें