MP Board Result 12th: मुस्कान ने 488 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उसकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। स्कूल परिसर में भी उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
एमबी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार (15 अप्रैल) को सीएम हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में परिणाम जारी किया। इस बार कला संकाय में दूसरे स्थान पर छतरपुर की मुस्कान रावत रहीं।
विज्ञापन
कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित होते ही मुस्कान रावत के घर में खुशी का माहौल छा गया। परिवार के सदस्य गर्व से झूम उठे। माता-पिता ने बेटी को फूल-मालाओं से सजाकर और मिठाई खिलाकर उसकी सफलता का जश्न मनाया। मोहल्ले और रिश्तेदारों का भी बधाई देने के लिए घर पर तांता लगा रहा।
पढ़ें: कैसे रहे 10वीं और 12वीं के नतीजे, किस संकाय में किसने किया टॉप; ग्राफिक्स से समझें परिणाम
छतरपुर के उत्कृष्ट विद्यालय में अध्ययनरत मुस्कान ने 488 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उसकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। स्कूल परिसर में भी उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शिक्षकों ने मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मेहनत और अनुशासन का परिणाम
विज्ञापन
मुस्कान की इस सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों का मार्गदर्शन प्रमुख रहा। उसने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।जिले के इन होनहार छात्रों की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी और आने वाले समय में छतरपुर शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।