विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को बजट सत्र की बधाई देते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य मंत्री।
- फोटो : सोशल मीडिया
शिवराज मिले विधानसभा अध्यक्ष से
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मंत्रियों ने अध्यक्ष गिरीश गौतम से मुलाकात कर बधाई दी। मध्यप्रदेश की 15वीं विधानसभा की बैठकों की सामान्य सूची के अनुसार बजट सत्र 7 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित होगा। इसमें 13 बैठकें होगी। 9 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्तुत करेंगे।
सत्र के हंगामेदार होने के आसार
बजट सत्र 25 मार्च तक आयोजित होगा। इसमें कांग्रेस गोशालाओं में गायों की मौत, फसल बीमा समेत कई मुद्दों पर चर्चा कराना चाहती है। ऐसे में बजट सत्र के हंगामेदार होने के आसार है। इससे पहले रविवार को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बैठक में सदन को सुचारू चलाने पर सहमति बनी है।