फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूहों के आतंक से अस्पताल में परेशान हैं मरीज, पैर कुतरा

Fri, 09 Oct 2015 08:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में मंगलवार रात मोतीझील निवासी महबूब खां के पैर चूहों ने कुतर डाले। महबूब को इस बात का एहसास भी नहीं हुआ क्योंकि रीढ़ की हड्डी टूटने की वजह से उसके हाथ पैर सुन्न थे और न ही वो चूहों को भगा पाया।
विज्ञापन


जब उसकी पत्नी आई तो उसने चूहों को भगाया और फिर अस्पताल स्टाफ ने उसका इलाज किया। महबूब 22 दिन पहले अपने घर पर निर्माणाधीन मकान की तराई कर रहे थे, इस दौरान वो छत से गिर पड़े और उनकी रीढ़ की हड्डियां टूट गईं।

हड्डियों के टूटने की वजह से उसके पैर और हथ सुन्न हो गए थे और कमर से नीचे के हिस्से पर उनका कोई काबू नहीं था। महबूब की पत्नी नगीना ने कहा कि वो कुछ काम के लिए बाहर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ से बात करेंगे

जब वो वापस आई तो उसने देखा कि महबूब के पैर चूहे कुतर रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अस्पातल के स्टाफ को दी, जिसके बाद उसकी मरहम पट्टी की गई।

नगीना ने कहा कि वो 20-25 मिनट के लिए बाहर गई थी। अगर उसे पति के पास पहुंचने में देर हो जाती तो उसके पति चूहे न जाने कितना कुतर जाते।

वहीं अस्पताल के ट्रामा सेंटर प्रभारी डॉ.अचल गुप्ता का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है और वो इस मामले में स्टाफ से बात करेंगे।

उन्होंने यह बात मानी की अस्पताल के बगल में नाला होने की वजह से चूहों की भरमार है। इस मामले में चिकित्सालय के डीन ने मामले की जांच के लिए टीम बनाने के निर्देश दे दिए हैं सफाई एजेंसी को नोटिस भी जारी कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें