फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: मक्का नगर इलाके में गद्दा कारखाने में भड़की आग, मां-बेटी की मौत

Tue, 24 Jan 2023 04:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

हनुमानताल थाना प्रभारी ने बताया कि मक्का नगर की गली नंबर सात में अशरफ मंसूरी का गद्दा कारखाना है। कारखाने में मंगलवार की दोपहर को शॉर्ट सर्किट के कारण गोदाम में रखी रुई में आग भड़क गई जिसकी चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
हनुमानताल थाना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले के हनुमानताल थानान्तर्गत मक्का नगर इलाके में एक गद्दा कारखाने में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क गई। आग की चपेट में आने के कारण महिला कर्मचारी और उसकी छह साल की बच्ची की मौत हो गई। आग को काबू करने में दमकल विभाग को एक घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट से गोदाम में रखी रुई में भड़की आग
हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी से मिली जानकारी के अनुसार, मक्का नगर की गली नंबर सात में अशरफ मंसूरी का गद्दा कारखाना है। इस कारखाने में गद्दों में रुई भरने का काम किया जाता है। मोहल्ले में रहने वाली नगीना (26) यहां गद्दों में रुई भरने का काम करती थी। महिला के साथ उसकी छह साल की बच्ची हिना भी आती थी। मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण गोदाम में रखी रुई में आग भड़क गई। आग की चपेट में आने के कारण मां-बेटी की मौत हो गई।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को एक घंटे से अधिक का समय लगा। इसके लिए दमकल की सात गाड़ियों का प्रयोग किया गया। घटना के समय कारखाने में सिर्फ मां-बेटी थी। संचालक का भाई कारखाना खोलने के बाद कहीं चला गया था। कारखाने में रुई रखी होने के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया था। कारखाने में आग भड़कने से क्षेत्र में अफरा-तरफी व दहशत का माहौल बन गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें