फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: अनशन पर बैठे कांग्रेस विधायक से राहुल गांधी ने की बात, कहा मैं आऊंगा, जीतू बोले-एक लाख किसान करेंगे आंदोलन

Fri, 21 Aug 2026 10:02 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

कैलारस शक्कर कारखाना शुरू कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का समर्थन मिला। पटवारी ने राहुल गांधी से उनकी फोन पर बात कराई। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए एक लाख किसानों के साथ आंदोलन की बात कही। राहुल गांधी ने कैलारस आने पर सहमति जताई। 
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय की अनशन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलारस शक्कर कारखाना शुरू कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय के आंदोलन को शुक्रवार को कांग्रेस ने बड़ा राजनीतिक समर्थन दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कैलारस पहुंचे और अनशन स्थल पर विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान पटवारी ने राहुल गांधी से फोन पर पंकज उपाध्याय की बात कराई।

विज्ञापन


बातचीत के दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि अगर सरकार ने किसानों की मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया तो कैलारस में एक लाख किसानों को जुटाकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी को भी कैलारस आने का न्योता दिया। राहुल गांधी ने कैलारस आने पर सहमति जताई। दरअसल, कैलारस शक्कर कारखाना दोबारा शुरू कराने समेत किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय 15 अगस्त से आमरण अनशन पर बैठे हैं। शुक्रवार को अनशन का सातवां दिन था। पटवारी ने मौके पर पहुंचकर विधायक से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें-  कैलारस शुगर मिल फिर शुरू करने की तैयारी, सरकार ने 30 साल की लीज पर निजी कंपनियों से मांगी ईओआई
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर किसानों के साथ दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार खुद को किसान हितैषी बताती है, लेकिन कैलारस शक्कर कारखाने से जुड़े किसानों के मामले में सरकार का रवैया अलग दिखाई दे रहा है। पटवारी ने कहा कि पंकज उपाध्याय ने इस मुद्दे को लेकर आंदोलन को नई दिशा दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आमरण अनशन का सातवां दिन होने के बावजूद सरकार की ओर से अब तक किसी प्रतिनिधि ने आंदोलनकारी विधायक से बातचीत की पहल नहीं की है।

जीतू पटवारी ने मंच से सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार किसानों की मांग मान ले, नहीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पटवारी ने कहा कि अब ईंट से ईंट बजाने का समय आ गया है और कांग्रेस किसानों तथा विधायक पंकज उपाध्याय के आंदोलन को पूरी ताकत से आगे बढ़ाएगी। सभा के दौरान पटवारी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी फोन पर विधायक पंकज उपाध्याय और मौके पर मौजूद लोगों की बातचीत कराई। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि कैलारस शक्कर कारखाना केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि हजारों किसानों और उनके परिवारों की रोजी-रोटी से जुड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि कारखाना दोबारा शुरू कराने के लिए कांग्रेस किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा।

 

कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय की अनशन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें