फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुरैना में दो ट्रैक्टरों की आमने-सामने से भिड़ंत, एक दर्जन लोग घायल, कई को आई गंभीर चोट

Mon, 06 Jan 2025 10:25 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना जिले में ईंटों से भरे ट्रैक्टर की मिट्टी से भरे ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। हादसे में मजदूरों समेत दोनों ट्रैक्टर के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा कस्बे से धोरोंठा गांव के पास ईंटों से भरे ट्रैक्टर की मिट्टी से भरे ट्रैक्टर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ईंटों से भरा ट्रैक्टर पलट गया, जिससे उसमें बैठे एक दर्जन मजदूरों सहित दोनों ट्रैक्टर के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से पोरसा अस्पताल भिजवाया। वहीं, दोनों ट्रैक्टर चालकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए। इस दुर्घटना में ईंटों से भरी ट्रॉली पलट गई, जिसे जेसीबी की मदद से सीधा किया गया। 

हादसे में घायल मजदूरों में सूरज पुत्र भागीरथ बाल्मीकि (20), राहुल पुत्र भागीरथ बाल्मीकि (26), संजू पुत्र रामनिवास जाटव (26) और रामू पुत्र महेश बाल्मीकि (22) समेत अन्य लोग शामिल हैं। इनका उपचार पोरसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इसके अलावा, मिट्टी से भरे ट्रैक्टर का चालक सोनू और ईंटों से भरे ट्रैक्टर का अज्ञात चालक भी घायल हुए हैं। सूचना मिली है कि दोनों निजी क्लिनिक में अपना उपचार करा रहे हैं। हालांकि, इस सड़क दुर्घटना में अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें