फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुरैना में आंखों के सामने जल गया 'संसार', चिल्लाते रह गए कई परिवार के लोग, महिला दीवार फांदकर भागी

Tue, 11 Jun 2024 06:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां अज्ञात कारणों के चलते तीन घरों में आग लग गई। आग लगने से गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। वहीं, महिला ने दीवार फांदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
तीन घरों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना में नूराबाद थाना क्षेत्र के लभनपुरा गांव में वाल्मीकी समाज के तीन घरों में लाइट में शॉर्ट सर्किट होने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। वहीं, आग में घर के अंदर फसी महिला दीवार फांदकर निकली और अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


फरियादी ने बताया कि घर के बगल में बने घास-फूस के झोंपड़ों के ऊपर होकर गांव के दबंग लोगों ने लाइट के अवैध तार डाल कर ले गए थे, जिसमें अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।  ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, तब तक आग भीषण रूप लेकर घरों तक पहुंच गई, जिसमें दो से तीन शुगर और एक 25,000 की कीमत का मुर्गा सहित अनाज और घर गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया।

जब ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के लिए कॉल किया, तब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के साथ आग बुझाने में सफलता हासिल की। आग से लाखों रुपये का घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मामला नूराबाद थाना क्षेत्र के लभनपुरा जाटव मोहल्ला का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें