फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: कुत्ते का डर दिखाकर पांच साल की मासूम से हैवानियत, नाबालिग पर मामला दर्ज

Sun, 25 Jan 2026 02:30 PM IST
मौरेना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

बच्ची अपने पिता के कहने पर दुकान पर गुटखा लेने गई थी। तभी वहां मौजूद नाबालिग युवक ने उसे कुत्ते का डर दिखाकर अंदर बुलाया और गलत काम किया। आरोपी नाबालिग हाेने की वजह से पुलिस ने उसे रउंडअप किया हैं।
विज्ञापन
दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना के एक गांव में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची अपने पिता के लिए पड़ोस की दुकान पर गुटखा लेने गई थी। वहां दुकान पर बैठे 17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात के बाद पीड़िता ने घर जाकर माता-पिता को आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


महुआ थाना पुलिस के अनुसार पांच वर्षीय पीड़िता को उसके पिता ने पड़ोस की दुकान से गुटखा लाने के लिए भेजा था। दुकान पर आरोपी 17 वर्षीय किशोर मौजूद था। जब बच्ची ने गुटखा मांगा तो आरोपी ने उसे झूठ बोला कि पीछे कुत्ता खड़ा है, जो काट लेगा। कुत्ते का डर दिखाकर वह बच्ची को दुकान के अंदर ले गया और घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने उसे गुटखा देकर भगा दिया। पीड़िता के माता-पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। 

ये भी पढ़ें- भोजशाला में शांति की जीत का जश्न, दिन-रात चौकसी और तनाव के बाद उत्साह में झूमे जवान
विज्ञापन
विज्ञापन


महुआ थाना प्रभारी धर्मेंद्र गौर ने बताया कि बच्ची के साथ पड़ोस में ही दुकान का काम करने वाले 17 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया है। चूंकि आरोपी भी नाबालिग है, इसलिए उसे राउंडअप कर लिया गया है। पुलिस उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश करेगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें