फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरैना में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ईको कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

Wed, 16 Sep 2026 04:37 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना के पोरसा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मनीष जैन और आनंद जैन की मौके पर मौत हो गई। दोनों सुकाण्ड जैन मंदिर से लौट रहे थे। पुलिस ने ईको कार जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
दोनों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भिंड रोड पर ओम पैलेस के सामने तेज रफ्तार ईको कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पोरसा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांधी नगर, पोरसा निवासी मनीष पुत्र राजेंद्र जैन (38) और भिंड जिले के गोरमी निवासी आनंद पुत्र प्रकाश चंद्र जैन बुधवार को बाइक से सुकाण्ड जैन मंदिर गए थे। दोनों मंदिर में दर्शन करने के बाद बाइक से वापस पोरसा की ओर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक जैसे ही भिंड रोड पर ओम पैलेस के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही ईको कार क्रमांक MP 07 AL 0358 ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें- खबर का असर: 7 महीने में 3 बार धंसा 2600 करोड़ का हाईवे, सांसद की शिकायत पर एक्शन में गडकरी, उज्जैन पहुंची टीम
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने मदद की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। घटना के बाद पोरसा थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ईको कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, वाहन की गति कितनी थी और टक्कर के समय चालक की स्थिति क्या थी, पुलिस इन सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई भी की है। हादसे के कारणों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एक ही सड़क हादसे में दो युवकों की मौत की खबर जैसे ही उनके परिजनों और परिचितों तक पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई। दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। भिंड रोड पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जांच के बाद हादसे की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।
 

दोनों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें