फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: शादी समारोह में विवाद, चली लाठियां और हुई फायरिंग, दो गंभीर घायल

Sun, 30 Nov 2025 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

काजी बसई गांव में शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में फायरिंग और लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसमें शाहिदउल्ला और उनके पिता गंभीर रूप से घायल होकर ग्वालियर रेफर हुए। घटना के वीडियो वायरल हैं। पुलिस ने छह आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। 
विज्ञापन
घटना में दो लोग हुए घायल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माता बसैया थाना क्षेत्र के काजी बसई गांव में एक शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग और लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाहिदउल्ला और उनके पिता सलामउल्लाह, निवासी अंगदनगर ग्वालियर, अपने गांव काजी बसई में भतीजे की ससुराल में हो रही शादी में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उसी गांव के मोहम्मद जबर अली भी अपने परिवार के साथ विवाह में उपस्थित था, जिनसे घायल पक्ष की पुरानी रंजिश चल रही थी। जैसे ही दोनों पक्ष आमने-सामने आए, मोहम्मद जबर अली ने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी।रोकने पर वह घर जाकर पानी बंदूक ले आया और फायरिंग कर दहशत फैलाई। इसके बाद उसके परिवार के लोग रियाज मोहम्मद, शहजाद मोहम्मद, काजिम मोहम्मद, अनवर मोहम्मद सहित अन्य मौके पर पहुंचे और शाहिदउल्ला व उसके पिता की लाठियों से पिटाई कर दी, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- तंत्र-मंत्र के झांसे में दो दोस्त लुटे, फर्जी तांत्रिक लाखों की ज्वेलरी समेटकर फरार, मोबाइल बंद
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान महिलाओं के बीच भी मारपीट हुई। आरोपियों द्वारा घर से हथियार ले जाते समय पड़ोसियों ने वीडियो बना लिया, तथा महिलाओं की मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी ने पहले हवाई फायरिंग कर शादी में दहशत फैलाई। इसके बाद उसके परिजन रियाज मोहम्मद, शहजाद मोहम्मद, काजिम मोहम्मद, अनवर मोहम्मद और अन्य लोग वहां आ गए। इन सभी ने मिलकर शाहिदउल्ला और उसके पिता की लाठियों से बेरहमी से मारपीट कर दी। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


शादी में हुए इस बवाल के दौरान आरोपी पक्ष की महिलाओं ने पीड़ित पक्ष की महिलाओं को भी पीटा। इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं।एक वीडियो में आरोपी घर से बंदूक ले जाते हुए दिख रहा है, जिसे पड़ोसी ने रिकॉर्ड किया है। वहीं, महिलाओं के बीच विवाद का वीडियो भी सामने आया है। माता बसैया थाना प्रभारी अरुण कुशवाह ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही गांव काजी बसई के निवासी हैं। घायल पक्ष ग्वालियर से शादी में शामिल होने आया था। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 6 नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। शस्त्र लाइसेंस की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें