फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म: पहचान वाली महिला ने घर बुलाया और आरोपी के साथ कमरे में किया बंद; पहले पीटा फिर की ज्यादती

Fri, 12 Jun 2026 11:47 AM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। युवती को उसी की पहचान वाली महिला ने धोखा दिया और बहाने से घर बुलाकर दुष्कर्म कराया। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
मुरैना में युवती से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी लवकुश स्वामी और मामले में उसकी मदद करने वाली महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना 10 जून की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 10 जून को पीड़िता रोज की तरह पड़ोस में दूध लेने गई थी। वहीं रहने वाली उसकी पहचान वाली महिला ने उसे नए कपड़े दिखाने के बहाने अपने घर बुला लिया। युवती जब कमरे में पहुंची, तो वहां आरोपी लवकुश पहले से मौजूद था। युवती के अंदर जाते ही महिला बाहर निकल गई और लवकुश ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। आरोप है कि लवकुश ने कमरे में युवती पर शादी का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसने मारपीट की, जिससे युवती की नाक और हाथों में चोटें आईं। इसके बाद आरोपी ने उसके और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर ज्यादती की।

डरी-सहमी पीड़िता ने 11 जून को परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शर्मसार: चार साल की बच्ची घर में मृत मिली, दरिंदगी के बाद गला दबाकर मार देने की आशंका
विज्ञापन


कुछ दिन पहले डिप्टी कलेक्टर हुए थे गिरफ्तार
बता दें कि कुछ दिन पहले मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ एक युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार पर लिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अधिकारी ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता के अनुसार, जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से साफ इंकार कर दिया और शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें