तीन दिवसीय सांसद नेत्र शिविर का शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया।
- फोटो : अमर उजाला
मुरैना जिले में तीन दिवसीय सांसद नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुभारंभ किया। तोमर ने बताया कि शिविर में जिले के गरीब वर्ग के मोतियाबिंद पीड़ितों के ऑपरेशन निशुल्क किए जाएंगे।
दिल्ली से वर्चुअल शुभारंभ के मौके पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि शिविल का उद्देश्य है कि मुरैना जिले में कोई भी मोतियाबिंद पीड़ित न रहे। शिविर 8 मार्च तक चलेगा। शिविर जिला मुख्यालय सहित ब्लॉक स्तर पर लगाए जा रहे हैं। सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। इस दौरान इफको के विपणन निदेशक योगेंद्र कुमार, एसबी सिंह, कलेक्टर बी. कार्तिकेयन, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ रोशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त संजीव जैन, अरुण तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता हर्षाना आदि मौजूद रहे।