फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरैना: आदिमजाति कल्याण विभाग का बाबू 10 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, किसान से योजना के रुपये निकालने के एवज में मांगी थी घूस

Thu, 21 Apr 2022 08:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को मुरैना में छापा मारकर 10 हजार की रिश्वत लेते आदिमजाति कल्याण विभाग के बाबू को गिरफ्तार किया है। बाबू ने पंप का ऊर्जीकरण योजना के तहत एक किसान से रुपया निकालने के एवज में 15 हजार रुपये की डिमांड की थी। लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया है।
 
विज्ञापन
मुरैना में छापा मारकर 10 हजार की रिश्वत लेते आदिमजाति कल्याण विभाग के बाबू को गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना आदिमजाति कल्याण विभाग के बाबू को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार किया है। बाबू ने पंप का ऊर्जीकरण योजना के तहत एक किसान से रुपया निकालने के एवज में 15 हजार रुपये की डिमांड की थी। लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले कैमपुरा गांव निवासी सुरेशचंद कटारे ने गत कुछ माह पहले पंप का ऊर्जीकरण योजना के तहत अपने खेत पर विद्युत ट्रांसफार्मर रखवाने के लिए आदिमजाति कल्याण विभाग में आवेदन किया था। आवेदन पर सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ट्रांसफॉर्मर तथा विद्युत लाइन के लिए पैसे निकालने की बारी आई तो आदिमजाति कल्याण विभाग के ऑफिस में पदस्थ बाबू जगदीश वर्मा ने 15 हजार रुपये रिश्वत की डिमांड की। किसान सुरेशचंद ने बाबू के काफी हाथ-पैर जोड़े कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, तथा वह रिश्वत देने में असमर्थ है, लेकिन बाबू के तेवर नहीं बदले।

किसान ने हारकर इसकी शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त एसपी से की। एसपी के निर्देश पर किसान तथा बाबू के बीच हुई लेन-देन की बातचीत की रिकार्डिंग कराई गई। इसके बाद लोकायुक्त ने बाबू जगदीश वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया। गुरुवार दोपहर डीएसपी लोकायुक्त बृजमोहन नरवरिया के नेतृत्व में टीम ने मुरैना में छापामार कार्रवाई की। किसान सुरेशचंद आदिमजाति कल्याण विभाग के ऑफिस पहुंचकर बाबू को 10 हजार रुपये रिश्वत दे रहा था, तभी लोकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया। बाबू के हाथ धुलवाने पर वही कलर निकला जो नोटों पर लगा हुआ था। लोकायुक्त की टीम ने बाबू को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें