मध्यप्रदेश के इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ (आरएसएस) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक गुरुवार से शुरू हो गई। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलावा 300 से ज्यादा पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। बैठक में पिछले साल की गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही नए साल में संघ की क्या रणनीति होगी इसपर चर्चा होगी।
कुछ वरिष्ठ भाजपा नेता आरएसएस की इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। जो देश में चल रहे कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। इसमें नागरिकता कानून मुख्य मुद्दा हो सकता है। भागवत प्रबुद्धजनों से भी संवाद करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में शाखाओं का विस्तार करने पर चर्चा हो सकती है। वहीं हरियाणा, झारखंड सहित कई चुनावों में भाजपा का जनाधार घटा है। अब इस साल दिल्ली और बिहार में चुनाव हैं। इसे लेकर संघ चिंतित है और इसे यहां झारखंड जैसा हाल होने की चिंता है।