फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज के एमपी में फिर लौटे मोदी के पोस्टर

Wed, 21 Aug 2013 12:27 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की चुनावी रैलियों के पोस्टर से एक वक्त मोदी का चेहरा भले ही गायब था, लेकिन अब फिर 'शिव' के राज में मोदी इन पोस्टरों में नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन


शिवराज सिहं चौहान इन दिनों अपने चुनावी क्षेत्रों में 'जन आर्शीवाद यात्रा' पर निकले हैं। कुछ दिन पहले यह मुद्दा बड़ा गर्माया हुआ था कि उनकी इस रैली के पोस्टरों से मोदी का चेहरा गायब है।
विज्ञापन


इससे पहले कि यह यात्रा पूरी होती, उनकी रैलियों में मोदी का चेहरा दिखने लगा है। इस पोस्टर में पार्टी के सारे बड़े नेता दिख रहे हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह और यहां तक कि सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को भी इन पोस्टरों में जगह मिली है।

रैली के इन पोस्टरों को लेकर बवाल मचा हुआ था, क्योंकि जब सभी नेताओं के चेहरे पोस्टरों में शामिल हैं, तो पार्टी का इतना चर्चित चेहरा क्यों छोड़ा गया?

जब शिवराज सिंह की यात्रा जब मंगलवार को नीमच पहुंची तो वहां पोस्टरों पर शिवराज के साथ मोदी के भी बड़े-बड़े पोस्टर दिखे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें