फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह में फटा मोबाइल, युवक जख्मी, छत भी उड़ी

Sat, 25 May 2013 04:26 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घुरवाड़ा गांव में 22 साल के एक लड़के में मुंह में मोबाइल इतनी जोर से फटा कि वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी झोपड़ी की छत का एक हिस्सा भी उड़ गया।
विज्ञापन


मिथलेश अपने मुंह में मोबाइल पकड़कर, उसके टार्च की रोशनी में कोई चीज खोज रहा था।

इस दौरान ही मुंह में दबा मोबाइल फट गया। मोबाइल फटने से उसके जबड़े और नाक की नली क्षतिग्रस्त हो गए।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, मिथिलेश के रिश्तेदारों ने उसे नागपुर के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

खबर के अनुसार, जो मोबाइल फटा है वह चायनीज है।

घटना रात के 9 बजे से 10 बजे घटी जिसके बाद युवक को सिवनी के हॉस्पिटल में ले जाया गया। उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे नागपुर रेफर किया गया।

सिवनी के डॉक्टर का कहना था कि उसके बचने की उम्मीद बहुत कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें