फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss MP News: मैहर की पलक ने जीता मिस एमपी का खिताब, खूबसूरती-आत्मविश्वास से जीता लोगों का दिल; इलाके में जश्न

Mon, 13 Jan 2025 12:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

Miss MP News: इंदौर के जार्डिन होटल में मिस मध्य प्रदेश 2025 का आयोजन हुआ। जिसमें मैहर की पलक गुप्ता ने मिस मध्य प्रदेश 2025 का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस सफलता से इलाके में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
पलक गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैहर जिले की बेटी पलक गुप्ता ने मिस मध्य प्रदेश 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इंदौर के जार्डिन होटल में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पलक ने अपनी खूबसूरती,आत्मविश्वास और प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया। उनकी इस सफलता से उनके ग्रह ग्राम रामनगर सहित पूरे मैहर जिले में जश्न का माहौल है। पलक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोच एलेसिया राउत और अंजलि राउत से प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनकी मेहनत और मार्गदर्शन ने पलक को हर चुनौती पर विजय प्राप्त करने में मदद की।

विज्ञापन


मैहर के रामनगर की है पलक
बता दें कि पलक गुप्ता मैहर जिले के नगर परिषद रामनगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई महेंद्र गुप्ता (डाबा) की बेटी हैं। पलक के परिवार में उनके पिता महेंद्र गुप्ता, माता अर्चना गुप्ता, बड़ी बहन वैष्णवी गुप्ता और बड़े भाई सीए प्रशांत गुप्ता है। उनकी इस सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित और भावुक है। पलक ने साबित कर दिया कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से हर सपना पूरा किया जा सकता है। उनकी इस सफलता ने क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का नया स्रोत बनाया है।

इस उपलब्धि पर क्या कहा
मिस मध्यप्रदेश का खिताब जीतने वाली पलक गुप्ता ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मैंने कड़ी मेहनत की और हर कदम पर मेरे परिवार, कोच और आयोजकों का समर्थन मिला। यह खिताब मैं अपने माता-पिता कोच और भाई-बहन सहित दोस्तों को समर्पित करती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें