मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय गौरक्षक वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष मेहरूनिसा खान ने अपने ऊपर हो रहे जुल्मों को लेकर मदद की गुहार लगाई है। महरूनिसा ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि वे उसके गौ रक्षा दल से जुड़ी होने और ट्रिपल तलाक के खिलाफ बोलने पर ना केवल गालियां दी बल्कि बुरी तरह से पिटाई भी की।
इसके साथ ही महरूनिसा ने राज्य की पुलिस व्यवस्था पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि मैं पिछले तीन महीनों से इसकी शिकायत पुलिस से कर रही हूं, लेकिन पुलिस ने अभी तक मेरी सुरक्षा को लेकर कोई भी कार्यवाही नहीं की। महरूनिसा ने अब हारकर इंसाफ के लिए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीएम मोदी से करते हुए मदद की गुहार लगाई है।
मेहरूनिसा ने संवाददाताओं से मुखातिब होते हुए कहा, "गौरक्षक होने और ट्रिपल तलाक के खिलाफ बोलने पर मेरे ससुराल वालों ने मुझसे मारपीट की। पुलिस मेरी मदद नहीं कर रही है, मैं सीएम और पीएम से मदद करने का आग्रह करती हूं।