फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा और नाथ की मुलाकात: मिर्ची बाबा से मिले कमलनाथ, गंगाजल व गोमूत्र पिलाकर तुड़वाया अनशन 

Wed, 26 Jan 2022 12:57 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज मिर्ची बाबा से मुलाकात करने भोपाल स्थित मिनाल रेसीडेंसी पहुंचे और उनका अनशन तुड़वाया। मिर्ची बाबा गौवंश की सुरक्षा, संवर्धन की मांग को लेकर पिछले 7 दिनों से अपने घर में अनशन पर बैठे थे।
विज्ञापन
मिर्ची बाबा को गंगाजल और गोमूत्र पिलाते कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मिनाल रेसीडेंसी पहुंचकर संत मिर्ची बाबा से मुलाकात की और बीते सात दिनों से जारी उनका अनशन खत्म कराया। कमलनाथ ने बाबा को अपने हाथों से गंगाजल और गोमूत्र पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। दरअसल मिर्ची बाबा पिछले 7 दिनों से प्रदेश में गौवंश की सुरक्षा , उनके भरण-पोषण ,गौशालाओं के निर्माण ,गौवंश के संरक्षण , संवर्धन को लेकर अनशन पर बैठे हुए थे। वहीं उनके अनशन को देखते हुए पुलिस ने उनके घर के चारों ओर बैरिकेट्स  लगाकर बंद कर दिया है। मिर्ची बाबा बीते दिनों सीएम हाउस के बाहर अपनी मांगों को लेकर अनशन करने पहुंचे थे लेकिन सीएम आवास के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से पकड़कर वापस उनके घर भेज दिया था, जिसके बाद से लगातार बाबा अपने घर में ही गौ संरक्षण की मांग को लेकर अनशन पर बैठे थे। अब तक मिर्ची बाबा से सरकार की तरफ से किसी ने भी मुलाकात नहीं की है।  
विज्ञापन


बीजेपी के शासन में सड़को पर घूम रहा गौवंश
मिर्ची बाबा ने पूर्व सीएम कमलनाथ से कहा कि 15 माह की कांग्रेस सरकार में गौवंश के संरक्षण व संवर्धन को लेकर कई उल्लेखनीय व ऐतिहासिक कार्य हुए। आपकी सरकार ने  प्रदेश में 1000 गौशालाओं का निर्माण कार्य करवाया ,गौवंश के लिए चारे की राशि को बढ़ाया और वहीं वर्तमान शिवराज सरकार जो खुद को धर्म प्रेमी बताती है, उसके शासन में आज गौवंश सड़कों पर घूम कर दुर्घटना का शिकार हो रहा है ,उसे खाने को चारा नहीं मिल रहा है। पिछले दिनों छतरपुर और प्रदेश के अन्य जिलों में गौ माताओं की दर्दनाक मौत की तस्वीरें सामने आ चुकी है। इस सरकार में गौ माता को खाने को चारा तक नहीं मिल रहा है ,उसके भरण-पोषण के लिए सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किए है। मिर्ची बाबा ने पूर्व सीएम से कहा कि आपकी सरकार प्रदेश में वापस आए तो गौवंश की सुरक्षा ,संरक्षण व संवर्धन को लेकर जो  काम आपकी सरकार ने किए थे , जिन्हें आते ही शिवराज सरकार ने रोक दिए हैं ,उन्हें वापस प्रारंभ किया जाए।

इस दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि मेरा संकल्प है कि प्रदेश में गौवंश सुरक्षित रहे , इसलिए मेरी सरकार ने आते ही प्रदेश में 1000 गौशालाओं का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया , उनके चारे की राशि को बढ़ाया ,उनके संरक्षण व संवर्धन के लिए कई निर्णय लिए और हम आपको विश्वास दिलाते हैं जिस उद्देश्य को लेकर आपने अनशन किया है ,उस उद्देश्य को हम सरकार में आते ही अवश्य पूरा करेंगे। हमारा संकल्प है कि प्रदेश में गौवंश सुरक्षित रहे , उनकी सुरक्षा व संवर्धन के लिए हम सभी आवश्यक कदम उठाएंगे और गौमाता को सड़कों पर दुर्घटना का शिकार नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


मीडिया से चर्चा में कमलनाथ ने कहा कि हमारा संकल्प है कि प्रदेश में गौ माता का संरक्षण व संवर्धन हो ,उनके भरण-पोषण का पर्याप्त इंतजाम हो ,उनके लिए आधुनिक गौशालाए बनें। आज मैंने यहां आकर मिर्ची बाबा का अनशन तुड़वाया है। हमारी सरकार ने गौवंश की सुरक्षा,संरक्षण व संवर्धन के लिए कई कार्य किए हैं , प्रदेश में 1000 गौशालाओं का निर्माण कार्य हमने प्रारंभ कराया, उनकी चारे की राशि को बढ़ाया और हमारी सरकार आने पर हम वापस इसी दिशा में काम करेंगे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के साथ पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें