फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया और राहुल गांधी के रिमोट कंट्रोल से चलते थे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह : कैलाश विजयवर्गीय

Wed, 21 Nov 2018 02:25 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर हमला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह बुधवार को चुनाव प्रचार करने इंदौर पहुंच रहे हैं। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने डॉ. मनमोहन सिंह पर निशाना साधा। 
विज्ञापन


विजयवर्गीय ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में सोनिया गांधी और राहुल गांधी सरीखे कांग्रेस नेताओं के रिमोट कंट्रोल से चलते थे।" 

उन्होंने कोयला और दूरसंचार समेत विभिन्न क्षेत्रों में पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के कार्यकाल में सामने आये घोटालों का हवाला देते हुए आरोप लगाया, "बतौर प्रधानमंत्री, मनमोहन उन्हीं मामलों में निर्णय लेते थे, जिनमें कुछ लोगों को बेजा आर्थिक फायदा होने की गुंजाइश होती थी। उनके प्रधानमंत्री रहने के दौरान देश में कुल 11 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया गया था।" 
विज्ञापन


भाजपा महासचिव ने सवाल किया, "मनमोहन जवाब दें कि क्या वह प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान कुछ लोगों के अनुचित दबाव में थे ?" 

विजयवर्गीय ने कहा, "मनमोहन मूलतः अर्थशास्त्री हैं। लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान देश की अर्थव्यवस्था की हालत बेहद खराब हो गयी थी। मनमोहन सरकार में महंगाई और राजकोषीय घाटा बढ़ गया था, जबकि बुनियादी ढांचे के लिए सरकारी निवेश में गिरावट दर्ज की गयी थी।" 

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की हालिया घोषणा के बारे में पूछे जाने पर भाजपा महासचिव ने कहा, "स्वराज ने हालांकि अपने किडनी प्रत्यारोपण के बाद उभरे स्वास्थ्य कारणों से चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। लेकिन भाजपा उन्हें चुनाव लड़ने का आदेश देती है, तो उन्हें इसका पालन करना होगा।" (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें