फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: जम्मू-कश्मीर हादसे में शहीद हुए CRPF जवान का मंदसौर में हुआ अंतिम संस्कार, नम हुई सबकी आंखें

Thu, 29 Jan 2026 08:34 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

शहीद सीआरपीएफ जवान मुकेश प्रजापति का जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसे में निधन हुआ। 20 साल सेवा के बाद उन्हें मंदसौर के बानियाखेड़ी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। परिवार और ग्रामीण शोक में हैं।

विज्ञापन
शहिद के बेटे को राष्ट्रीय ध्वज सौंपते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क हादसे में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान मुकेश प्रजापति का गुरुवार को मंदसौर जिले की गरोठ तहसील स्थित पैतृक ग्राम बानियाखेड़ी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, परिवारजन और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

विज्ञापन


मुकेश प्रजापति सीआरपीएफ की 52वीं बटालियन में तैनात थे और किश्तवाड़ा में ड्यूटी कर छुट्टी पर अपने घर लौट रहे थे। मंगलवार को उधमपुर जिले के जखानि-चेनानी के निकट एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी बस रोड पर खड़े अन्य वाहन से टकरा गई। इस हादसे में मुकेश प्रजापति सहित तीन अन्य लोगों की मौत हो गई। 

पढ़ें: बुरहानपुर में वन्यजीव सुरक्षा पर सवाल, केले के खेत में संदिग्ध हालत में मिला नर चीतल का शव; जांच जारी
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी शवों को उधमपुर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया। मुकेश प्रजापति का शव हवाई मार्ग से उदयपुर लाया गया और वहां से सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव बानियाखेड़ी पहुंचाया गया।
विज्ञापन


मुकेश प्रजापति सीआरपीएफ में 20 साल सेवा पूरी कर चुके थे। उनका परिवार हाल ही में खुशियों में था। नवंबर में उनके दो बेटों शुभम और गुलशन की शादी हुई थी। उनके पीछे पत्नी संतोष बाई और बुजुर्ग माता-पिता हैं, जो हादसे के बाद सदमे में हैं। शहीद मुकेश के पिता रामगोपाल प्रजापति ने कहा कि उनके पुत्र का बलिदान क्षेत्रवासी हमेशा याद रखेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें