फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pashupatinath Temple: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, भगवान पशुपतिनाथ को ओढ़ाया कंबल, गर्भगृह में लगाया गया हीटर

Fri, 29 Nov 2024 10:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति ने भगवान को ठंड से बचाने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। पुजारियों ने बताया कि भगवान को शयन से पहले कंबल ओढ़ाने और गर्भगृह को गर्म रखने के लिए हीटर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ को ओढ़ाया कंबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिले में गिरते तापमान और सर्द हवाओं के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस कड़ाके की ठंड ने न केवल आम लोगों बल्कि भगवान पशुपतिनाथ तक को प्रभावित कर दिया है। बढ़ती ठंड को देखते हुए मंदसौर के अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ को रात में मखमली कंबल ओढ़ाया जा रहा है। साथ ही, उनके गर्भगृह में हीटर लगाकर तापमान नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति ने भगवान को ठंड से बचाने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। पुजारियों ने बताया कि भगवान को शयन से पहले कंबल ओढ़ाने और गर्भगृह को गर्म रखने के लिए हीटर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ठंड के कारण मंदसौर और आसपास के इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है। ठिठुरती सर्दी से हर वर्ग प्रभावित है, और भगवान पशुपतिनाथ को लेकर भक्तों की यह सेवा भावना उनकी गहरी आस्था को दर्शाती है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं का मानना है कि अगर ठंड इंसानों को परेशान कर सकती है, तो भगवान भी इसके प्रभाव से अछूते नहीं हैं। पुजारियों के अनुसार, जिस प्रकार भगवान अपने भक्तों का ध्यान रखते हैं, वैसे ही भक्त भी भगवान की सेवा करते हैं। यह आस्था और विश्वास ही है जो भक्त और भगवान के बीच की डोर को मजबूत करता है।
विज्ञापन


सर्द मौसम में भगवान पशुपतिनाथ के लिए किए गए इन विशेष इंतजामों ने भक्तों में भी उत्साह और भक्ति का माहौल बनाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें