फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pashupatinath Diwali: भक्तों ने भगवान पशुपतिनाथ के संग मनाई दीपावली, जलाई फुलझड़ियां, की आतिशबाजी

Thu, 31 Oct 2024 04:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

दीपावली की सुबह बड़ी संख्या में भक्त बाबा पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे यहां सुबह बाबा पशुपतिनाथ का पूजन अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया गया। इसके बाद सुबह 11 बजे राजभोग के बाद भगवान पशुपतिनाथ की आरती की गई। 
विज्ञापन
मंदसौर में पशुपतिनाथ मंदिर में दिवाली मनाते भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर में आज दीपावली मनाई जा रही है हर और दीपावली के पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में भक्त भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे और यहां बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन कर भोलेनाथ के समक्ष फुलझडियां जलाकर दीपावली की शुरुआत की। 
विज्ञापन


दीपावली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है सुबह से ही बाजारों में रौनक है तो वही सुबह ब्रह्म मुहूर्त में बड़ी संख्या में भक्त पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे और मंदसौर के राजा भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर दिन की शुरुआत की। 

भक्तों ने भगवान पशुपतिनाथ के साथ मनाई दीपावली
दीपावली की सुबह बड़ी संख्या में भक्त बाबा पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे यहां सुबह बाबा पशुपतिनाथ का पूजन अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया गया। इसके बाद सुबह 11 बजे राजभोग के बाद भगवान पशुपतिनाथ की आरती की गई। इस दौरान बाबा के दर्शन करने पहुंचे भक्तों ने मंदिर गर्भगृह में भगवान पशुपतिनाथ की अष्टमुखी प्रतिमा के समक्ष फुलझड़ियां जलाकर दीपावली की खुशियां मनाई। वही भक्तों द्वारा मंदिर परिसर में भी आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन


आराध्य के साथ दीपावली मनाकर की जाएगी घरों और प्रतिष्ठानों पर लक्ष्मी पूजा
भगवान पशुपतिनाथ के भक्त रवि अग्रवाल ने बताया कि दीपावली पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बड़ी संख्या में भक्त पशुपतिनाथ के दर्शन करने पहुंचे यहां भगवान के साथ दीपावली मनाने के बाद भक्त अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर दीपावली की पूजा करेंगे।

दो दिनों अमावस्या के कारण दो दिनों तक मनेगी दीपावली
इस बार दीपावली पर दो अमावस्या होने के कारण दो दिनों तक दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। भक्तों ने दीपावली पर की जाने वाली आतिशबाजी के लिए खूब पटाखे खरीदे। दो अमावस्या होने के कारण बाजार में भी लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग एक दूसरे से मिलकर और सोश्यल मीडिया के जरिए एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें