फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब है भाई: परीक्षा पास होने के लिए उत्तर पुस्तिका चुरा ली, दूसरे स्कूल की होने का पता चलने पर कुएं में फेंका

Mon, 03 Mar 2025 09:34 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

Mandsaur News: 9वीं और 11वीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया था। प्राचार्य टीसी जांगडे ने गरोठ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि परीक्षा कक्ष में रखी उत्तर पुस्तिकाएं अज्ञात चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन
थाने में चोरी का मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब तक परीक्षा में पास होने के लिए नकल करने के मामले तो सुने होंगे। लेकिन मंदसौर जिले के खड़ावदा के हायर सेकेंडरी स्कूल में चार छात्रों ने स्कूल में रखी उत्तर पुस्तिकाएं ही चुरा ली। लेकिन जब उत्तर पुस्तिकाएं दूसरे स्कूल की निकली तो कुएं में फेंक दिया। गरोठ पुलिस ने इस मामले में 11वीं के चार छात्रों पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन


गरोठ तहसील के हायर सेकेंडरी स्कूल में 27 फरवरी की रात को 9वीं और 11वीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया था। प्राचार्य टीसी जांगडे ने गरोठ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि परीक्षा कक्ष में रखी उत्तर पुस्तिकाएं अज्ञात चोर चुरा ले गए। साथ ही कम्प्यूटर, मॉनिटर और माउस भी गायब थे। चोर खिड़की के पास लगे वेंटिलेशन को तोड़कर अंदर घूसे और परीक्षा की सामग्री चुरा ले गए। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि उक्त स्कूल के 11वीं के चार छात्रों ने चोरी की थी। जब उत्तर पुस्तिकाएं चंदवासा स्कूल की निकली तो इन्होंने कुएं में फेंक दिया। चारो स्टूडेंट ग्राम सेमरोल के हैं और नाबालिग होने के कारण पुलिस ने इनके नाम उजागर नहीं किए हैं। पुलिस ने चारो को गिरफ्तार किया है।

दूसरे स्कूल की निकली पुस्तिकाएं तो प्लॉन हुआ चौपट
गरोठ थाना प्रभारी प्रमोद महाजन ने बताया कि छात्रों ने परीक्षा में पास होने के लिए यह चोरी की थी, उन्हें लगा था कि उत्तर पुस्तिकाएं उन्हीं की है और उत्तर पुस्तिकाएं में छेड़छाड़ कर नंबर बढ़ाने का काम करते, लेकिन चंदवासा के स्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं निकली। जबकि खड़ावदा स्कूल की पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए दूसरे किसी स्कूल में पहुुंची थी। चोरी की गई उत्तर पुस्तिकाएं का मूल्याकंन हो चुका था, इसलिए कोई दिक्कत नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें