फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: पुलिस ने मेवाती गैंग के चार बदमाशों को पकड़ा, पाइप फैक्ट्री में लूट की रच रहे थे साजिश

Fri, 04 Oct 2024 06:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य के चोरी किए गए पाइप और 20 लाख रुपये का एक आईशर ट्रक बरामद किया। आरोपियों ने बड़वानी जिले से नल जल योजना के पाइप चुराए थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में मेवाती गैंग के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर की नई आबादी थाना पुलिस ने पाइप फैक्ट्री पर लूट/डकैती कि योजना बनाते हुए सीतामऊ फाटक ओवर ब्रिज के नीचे से कैथल(हरियाणा) और अलवर (राजस्थान) की मेवाती अन्तराज्यीय गैंग के चार शातिर बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़वानी जिले से चुराए 30 लाख रुपये मूल्य के नल जल योजना के पाइप बरामद किए हैं।

विज्ञापन


मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम पर शुक्रवार दोपहर आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नईआबादी थाने पर पदस्थ सुनील सिंह तौमर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की सीतामऊ फाटक ब्रिज के पास चार बदमाश बैठे हैं, जो सीतामऊ रोड स्थित पाइप फैक्ट्री में लूट की साजिश बना रहै हैं। 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वरुण तिवारी के नेतृत्व में सउनि सुनील सिंह तौमर द्वारा टीम के साथ दबिश देकर कैथल (हरियाणा) और अलवर (राजस्थान) के मेवाती गैंग के चार शातिर बदमाशों आशु पिता खुर्शीद मेवाती उम्र 48 साल, नाबीद पिता खुर्शीद मेवाती उम्र 26 साल, मोहम्मद सैफ पिता आशु मेवाती उम्र 20 साल तीनों निवासी फुलवास थाना तिजारा जिला केथल हरियाणा तथा अली मो. पिता जैतुन मेव उम्र 30 साल निवासी जयसिंहपुरा थाना बडोदामैंव जिला अलवर राजस्थान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़वानी जिले के नांगलवाड़ी से चुराए गए नलजल योजना के 60 पाइप और एक आईशर ट्रक कीमती 20 लाख रुपये एवं 60 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की अवैध शराब जब्त की। आरोपियों के पास से पुलिस धारदार तलवारें और मिर्च पावडर सहित अन्य सामग्री भी जब्त की है। 
विज्ञापन


रेकी कर बनाते थे लूट की योजना
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मेवात हरियाणा की अन्तराज्यीय गैंग बनाकर ट्रक लेकर लगातार रेकी करते हैं। जहां पर नल जल योजना के पाइप मिलते हैं उनको रात्रि में चुराकर ट्रको में भर लेते थे। आरोपियों के द्वारा थाना भानपुरा थाना रतनगढ़ जिला नीमच तथा बड़वानी जिले के नांगलवाड़ी थाना क्षेत्र से चोरी की वारदात करना कबुला है, आरोपियों से जब्त पाइप आरोपियों के द्वारा नांगलवाडी बडवानी थाना क्षेत्र से चोरी किए हैं। वापसी पर मंदसौर से गुजरते हुए सीतामऊ रोड स्थित पाईप फैक्ट्री पर लूट की योजना बना रहे थे। इसके पहले ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।         

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें