फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: नहीं थम रहा कॉलेज प्राचार्य और एबीवीपी का विवाद, एनएसयूआई ने किया चक्काजाम

Tue, 07 Jan 2025 10:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर के प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज में प्राचार्य आर.के. वर्मा और एबीवीपी के बीच चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। एबीवीपी ने प्राचार्य पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और छात्राओं से अनुचित व्यवहार के आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच संघर्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर के प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज प्राचार्य और छात्र संघ का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर कॉलेज प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ता दो तीन बार प्रदर्शन कर चुके है तो वहीं सोश्यल मीडिया पर कॉलेज प्राचार्य के साथ गाली गलौज और जीने नहीं दूंगा कि धमकी देने का ऑडियो वायरल होने के बाद एबीवीपी पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर वाय डी नगर थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने महू नीमच मार्ग पर चक्काजाम भी किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों और कांग्रेस नेताओं के बीच धक्का मुक्की भी हुई।

विज्ञापन


मंदसौर के प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज के प्राचार्य आरके वर्मा और एबीवीपी के बीच पिछले करीब एक माह से विवाद की स्थिति बनी हुई है। 21 दिसंबर को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के प्राचार्य राजकपूर वर्मा पर छात्राओं से कलरफुल ड्रेस में आने और अपने साथ रील बनाने का बोलने सहित भागवत गीता और रामायण को मिथ्या बताने का आरोप लगा कर प्राचार्य आर के वर्मा को हटाने की मांग को लेकर कॉलेज के बाहर तालाबंदी कर जमकर प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही कॉलेज की छात्राओं ने वाय डी नगर थाने पर प्राचार्य के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। एफआईआर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को एक बार फिर ABVP ने कॉलेज के बाहर धरना दिया था और कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ कार्यवाही कर उन्हें हटाने मांग की गई थी।

एनएसयूआई ने कॉलेज प्राचार्य के समर्थन में दिया धरना, किया रोड जाम 
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्राचार्य राजकुमार वर्मा के समर्थन में मंगलवार को वाय डी नगर थाने के गेट पर धरना दिया और कुछ देर के लिए महू नीमच मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें सड़क से हटाया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋतिक पटेल ने कहा कि सोश्यल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसमे एबीवीपी के छात्र नेता विजय गर्ग प्राचार्य के साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें जीने नहीं दूंगा कि धमकी दे रहे है। कॉलेज प्राचार्य दलित समाज से आते है इसलिए एबीवीपी के कार्यकर्ता उनको जबरन परेशान कर रहे है और उन पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गई है। हमारी मांग है कि कॉलेज प्राचार्य को धमकी देने और उनके साथ गाली गलौज करने वाले एबीवीपी के नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
विज्ञापन


फर्जी रिकॉर्डिंग वायरल करने का लगाया आरोप
एबीवीपी नगर कार्यालय मंत्री अंकित शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मन्दसौर पीजी कॉलेज के प्राचार्य द्वारा जिला संयोजक विजय गर्ग की एक फर्जी रिकार्डिंग वायरल की है, रिकॉर्डिंग वायरल करने के पीछे का कारण यह है कि कॉलेज में प्राचार्य द्वारा गीता व रामायण को एक मिथ्या बताया था, छात्राओ को यह बोला कि आप जिंस टोप में कॉलेज आओ, आपके साथ रील बनाउंगा। जब यह विषय परिषद के सज्ञान में आया, तब परिषद ने आदोलन किया व छात्रा द्वारा एफआईआर की गई, तो प्राचार्य बदले की भावना से यह निराधार आरोप लगा रहे है। और फर्जी रिकार्डिंग वायरल कर रहे हे।

बाहरी लोगों को कॉलेज में प्रवेश नहीं मिलने पर लगा रहे आरोप
कॉलेज प्राचार्य राजकुमार वर्मा का कहना है कि कुछ बाहरी लोग बेवजह कॉलेज में घुस आते है और यहां विवाद करते है जिसके चलते मैने कॉलेज में प्रवेश के लिए आईडी दिखाना अनिवार्य कर दिया है इसी से कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। जिसके चलते मुझ पर झूठे आरोप लगाकर मेरे खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें