फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: मंदसौर में ढाबा संचालक पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो देशी कट्टे भी बरामद

Fri, 04 Oct 2024 06:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर के नई आबादी थाना क्षेत्र में बाईपास पर स्थित ढाबा संचालक कृष्णपाल सिंह पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवराज सिंह उर्फ भोमु को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान दो देशी कट्टे भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर के नई आबादी थाना क्षेत्र बाईपास पर संचालित ढाबे के संचालक पर बुधवार रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर ढाबा संचालक पर फायर किया था। पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपियों से दो देशी कट्टे भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


मंदसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नई आबादी थाना क्षेत्र के हाईवे रोड स्थित रजावाडी ढाबे के संचालक कृष्णपाल सिंह पिता लक्ष्मण सिंह राजपूत निवासी ग्राम टोलखेड़ी पर रंजिश को लेकर आरोपी शिवराज सिंह उर्फ भोमु पिता विक्रम सिंह राजपुत निवासी चांदाखेडी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से देशी पिस्टल से फायर किया था, जिससे कृष्णपाल सिंह के बाएं पैर की जांघ पर गोली लगी थी, जिसे जिला अस्पताल मंदसौर इलाज हेतु भर्ती कराया गया था। 

फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना नई आबादी पर आरोपी शिवराज सिंह एवं उसके अन्य साथियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 185/24 धारा 109 बीएनएस का पंजीबंद कर विवेचना में लिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी शिवराज सिंह उर्फ भोमु पिता विक्रम सिंह राजपूत निवासी चांदाखेड़ी को गिरफ्तार किया गया। वारदात के बारे में पुलिस पूछताछ में आरोपी शिवराज सिंह ने बताया कि रंजिश को लेकर अपने साथी राकेश पिता मोहनलाल नायक निवासी ग्राम चोकी थाना रिंगनोद जिला रतलाम और पंकज मीणा और रोहित मीणा निवासी ग्राम लसुडिया ईला थाना दलौदा के साथ मिलकर कृष्णपाल सिंह के ऊपर जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर मौके से भाग गए थे। 

मामले में पुलिस ने सहयोगी राकेश पिता मोहनलाल नायक निवासी ग्राम चोकी थाना रिंगनोद जिला रतलाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो देशी पिस्टल और दो कारतूस जब्त किए हैं। मामले में राजपाल सिंह पिता विक्रम सिंह राजपूत निवासी ग्राम चांदाखेड़ी थाना भावगढ़, पंकज पिता ईश्वरलाल मीणा तथा रोहित पिता बालमुकुन्द मीणा दोनो निवासी ग्राम लसुडिया ईला थाना दलौदा फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

सगाई तुड़वाने को लेकर था विवाद
पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी शिवराज सिंह को आशंका थी कि कृष्णपाल ने उसकी सगाई तुड़वाई है, जिसको लेकर इनका पहले विवाद भी हो चुका है। इसी विवाद के चलते आरोपी शिवराज सिंह ने अपनी भुआ के बेटे कृष्णपाल सिंह को जान से मारने की नीयत से इस पर फायर किए थे।

पुलिस वाहन हुआ खराब आरोपियों को पैदल ही कोर्ट लेकर निकली पुलिस
नई आबादी थाना पुलिस जब आरोपियों को मेडिकल करवाने के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची तो यहां पुलिस वाहन खराब हो गया। काफी प्रयास के बाद भी जब वाहन चालू नहीं हुआ तो पुलिस आरोपियों को पैदल लेकर ही कोर्ट के लिए निकली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें