फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: ढाबे के पास बोरे में मिला नाबालिग बालिका का अर्धनग्न शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sat, 28 Dec 2024 01:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

चौकीदार की सूचना के बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची तो ढाबे के पास बोरे में एक शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने जांच की तो पता चला शव बालिका का है। 
विज्ञापन
बोरे में मिला नाबालिग का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भावगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मजेसरा ढाबे के पास शुक्रवार रात झाड़ियों में करीब 13 वर्षीय अज्ञात बालिका का अर्धनग्न शव बोरे में मिला। गांव के चौकीदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, शिनाख्ती के लिए आस-पास के थाने में जानकारी भेजी गई है। शनिवार सुबह तक बालिका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह डाक्टरों की पैनल द्वारा पीएम किया गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि बालिका की मौत कैसे हुई। बालिका का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने के कारण आशंका जताई जा रही है बालिका के साथ ज्यादती तो नहीं हुई है। 

भावगढ़ पुलिस ने बताया कि चौकीदार द्वारा सूचना दी गई कि ढाबे के पास बोरे में एक शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो शव बालिका का था। वहीं शरीर पर सिर्फ टीशर्ट पहना हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन


मर्ग कायम कर जांच में लिया
एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि करीब 13 वर्षीय अज्ञात बालिका का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। पुलिस इसकी शिनाख्ती में जुटी हुई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के बारे में कुछ सपष्ट कहा जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें