फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: भाजपा पार्षद की तीसरी पत्नी की चाकू मारकर हत्या, पारिवारिक विवाद बताई जा रही वजह

Thu, 05 Feb 2026 09:59 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर के अभिनंदन क्षेत्र में पार्षद शाहिद मेव की तीसरी पत्नी रुबीना की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस पारिवारिक विवाद के एंगल से जांच कर रही है, एक युवक पर संदेह जताया गया है।
विज्ञापन
पार्षद शाहिद के साथ मृतक रूबीना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर के अभिनंदन क्षेत्र में गुरुवार शाम एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद शाहिद मेव की तीसरी पत्नी रुबीना के रूप में सामने आई है। गंभीर हालत में महिला को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मंदसौर शहर के अभिनंदन क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे रुबीना पति शाहिद मेव की बाइक सवार दो युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हमले के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि रुबीना अपने पिता के घर से ऑटो में बैठकर किराए के मकान लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और रुबीना जब ऑटो से उतर रही थी तभी बाइक सवार एक युवक ने रुबीना पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें-  सात साल की मासूम से दरिंदगी, खिलाने के बहाने ले गया पड़ोसी और किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीएसपी जितेंद्र भास्कर सहित वायडी नगर व नई आबादी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। ताकि आरोपियों भागने के मार्ग का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार साहिल नामक युवक पर इस वारदात को अंजाम देने का संदेह है, साहिल पार्षद शाहिद का ही बेटा बताया जा रहा है। घटना की पारिवारिक विवाद के एंगल से भी जांच की जा रही है। फिलहाल मृतका का शव जिला चिकित्सालय में रखवा दिया गया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। सीएसपी जितेंद्र भास्कर ने बताया कि घटना के बाद से ही हमलावर की तलाश में पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें