फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: मटकी, झाड़ू और संविधान के साथ जनसुनवाई में पहुंचा युवक, अनोखे प्रदर्शन के साथ लगाई न्याय की गुहार

Tue, 28 Apr 2026 05:46 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर में साप्ताहिक जनसुनवाई में एक फरियादी का अनोखा प्रदर्शन चर्चा में आ गया, जब वह गले में मटकी, पीठ पर झाड़ू और हाथ में संविधान लेकर पहुंचा। अपनी इस सांकेतिक प्रस्तुति के जरिए उसने प्रशासन के सामने न्याय न मिलने की पीड़ा जाहिर की और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
जनसुनवाई में न्याय की गुहार लेकर अनोखे अंदाज में पहुंचा फरियादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को एक फरियादी का अनोखा प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आए रवि सूर्यवंशी ने गले में मटकी और पोछा, पीठ पर झाड़ू बांधकर तथा हाथ में संविधान की प्रति लेकर अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत प्रस्तुत की।
विज्ञापन


रवि सूर्यवंशी ने अपने अनोखे अंदाज से प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित करने की कोशिश की। उनका कहना है कि यह प्रदर्शन व्यवस्था के प्रति उनकी नाराजगी और न्याय की मांग का प्रतीक है। रवि का आरोप है कि उन्हें और उनके परिवार को सरपंच प्रतिनिधि के रसूखदार परिवार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगया कि दबंगों ने उनकी जमीन हड़प ली और आए दिन उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया जाता है। हद तो तब हो गई जब उनके परिवार की महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की गई।

ये भी पढ़ें: उज्जैन सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय: किसने दीवारों पर लिखा तुम सब मरोगे! लाल कपड़े के पीछे का क्या है खेल ?
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि का कहना है कि वे कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन सुनवाई कहीं नहीं हुई। हारकर उन्होंने प्रशासन को जगाने के लिए यह रास्ता चुना।

क्या अब जागेगा प्रशासन?
गले में मटकी और पीठ पर झाड़ू बांधकर रवि ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है।

अब सवाल यह है कि क्या इस 'अनोखे' प्रदर्शन और संविधान की किताब को हाथ में लेकर अपनी पीड़ा बयां करने वाले रवि को न्याय मिलेगा? या फिर यह मामला भी फाइलों के ढेर में दबकर रह जाएगा? मंदसौर के लोग अब प्रशासन की अगली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें