फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदसौर: डोडा चूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 1 लाख से ज्यादा कीमत का 91 किलो डोडा चूरा किया जब्त

Tue, 15 Feb 2022 03:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना पुलिस ने डोडा चूरा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपियों के पास से 91 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
मंदसौर: डोडा चूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर में पुलिस ने डोडा चूरा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जिले की नारायणगढ़ थाना पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को 91 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


नारायणगढ़ थाना प्रभारी अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और मल्हारगढ़ नारायणगढ़ रोड पर आकली फंटे के पास एक कार क्रमांक MP 09 CY 9251 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की तलाशी के दौरान कार की डिक्की में छह प्लास्टिक के बैग में बरामद किए गए। प्लास्टिक के बैग्स में 91 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा भरा हुआ था, जिसे जब्त कर लिया गया है। 

जब्त किए गए डोडा चूरा की कीमत करीब 1 लाख 37 हजार बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से कार सवार विक्रम पिता कंवरलाल मोंगिया (24)  निवासी चौथखेड़ी नारायणगढ़ और अम्बालाल पिता उदयराम गायरी (29) निवासी देवरी पिपलियामंडी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नारायणगढ़ पुलिस ने एडीपीएस एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज किया है। आरोपी मादक पदार्थ कहां से लेकर आए थे और किसे देने वाले थे पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें