फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: नीमच विधायक परिहार की कार और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति और बच्चे घायल

Fri, 31 May 2024 04:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि कार में ड्राइवर और परिवार के बच्चे आ रहे थे। लखमा खेड़ी के पास एक बाइक पर सवार परिवार गाड़ी से टकरा गए। हादसे में महिला की मृत्यु होने की जानकारी मिली है। इस घटना पर दुख है, मैं जल्द ही पीड़ित परिवार से मिलने जाऊंगा।
विज्ञापन
हादसे में शामिल कार और मृत महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार के वाहन से दलोदा के समीप लखमाखेड़ी फंटे पर एक दुर्घटना हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और दो बच्चे घायल हो गए। 

विज्ञापन


दलौदा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दलौदा थाना क्षेत्र के लखमाखेड़ी फंटे के पास नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार की गाड़ी ने सड़क क्रास कर रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला प्रेम बाई पति बाबू दास बैरागी (35) की मौत हो गई। वहीं, उसका पति बाबूदास पिता विष्णुदास बैरागी (40), बेटा प्रवेश (2) और बेटी वंशिका (9) साल निवासी बड़वन थाना अफजलपुर जिला मंदसौर घायल हो गए। महिला अपने  पति  और बच्चों के साथ बाइक से बड़वन से लखमखेड़ी मौसर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि वह नीमच से उपचार के लिए सुबह जल्दी निकले थे। पीछे उनके वाहन में ड्राइवर और परिवार के बच्चे आ रहे थे। लखमा खेड़ी के यहां एक बाइक पर सवार पति-पत्नी और दो बच्चे गाड़ी से टकरा गए। हादसे में महिला की मृत्यु होने की जानकारी मिली है। इस घटना पर दुख है, मैं जल्द ही पीड़ित परिवार से मिलने जाऊंगा। 
विज्ञापन


एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि फोर व्हीलर वाहन से टक्कर हुई है। जिसमें बाइक सवार सवार महिला की मौत हो गई। उसके पति और दोनों बच्चों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें