फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: एक लाख रुपये के लालच में गुर्जर गिरोह ने की थी ट्रैक्टर चालक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Nov 2023 02:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

Mandsaur News: वारदात को गुर्जर गिरोह के सदस्यों ने कंजरों से एक लाख में ट्रैक्टर लूट का कॉन्ट्रैक्ट लेकर अंजाम दिया था। पुलिस ने गुर्जर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धाकड़ पिपलिया और एरा के बीच में ट्रैक्टर चालक की हत्या कर ट्रैक्टर लूटने की वारदात का एसपी ने प्रेसवार्ता में खुलासा किया है। एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि वारदात को गुर्जर गिरोह के सदस्यों ने कंजरों से एक लाख में ट्रैक्टर लूट का कॉन्ट्रैक्ट लेकर अंजाम दिया था। पुलिस ने गुर्जर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल मय जिंदा कारतूस और घटना में उपयोग की गई दो बाइक और लूटा गया ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है। जबकि घटना में शामिल विक्रम गुर्जर सहित तीन कंजरों की तलाश है। एसपी सुजानिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी कैमरे के आधार पर लूटा गया ट्रैक्टर बसई तरफ ले जाने की जानकारी मिली। इसके बाद राजस्थान में कंजरों के डेरों में दबिश दी गई। तभी ये सूचना मिली कि गुर्जर गिरोह के ईश्वर गुर्जर, अर्जुन गुर्जर व उनके साथी कंजर गिरोह के संपर्क में हैं। मामलें में जब ईश्वर गुर्जर को पकड़ा तो पता चला कि वो बीते एक साल से साथी विक्रम गुर्जर के माध्यम से मुंडला कंजर डेरे के राकेश कंजर व अरनिया डेरे के सुनिल कंजर के संपर्क में था। कंजरों ने उन्हें ट्रैक्टर लूटकर देने पर एक लाख रुपए की राशि देने की कहा था। लूट की घटना को अंजाम देने के लिए बकायदा देशी पिस्टल भी उपलब्ध करवाई गई थी।
विज्ञापन


ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपी ईश्वर गुर्जर ने पुलिस पूछताछ में कबूला कि उसने साथी अर्जुन गुर्जर के साथ मिलकर ट्रैक्टर चालक से ट्रैक्टर छुड़ाया। चालक ने विरोध किया तो उस पर देशी पिस्टल से तीन फायर भी किए। इसके बाद अपने तीसरे साथी तूफान सिंह गुर्जर के साथ ट्रैक्टर ले भागे। यहां से अपने साथी विक्रम गुर्जर के माध्यम से हरिपुरा गांव के पास मुंडला कंजर डेरे के राकेश कंजर व अरनिया डेरे के सुनिल व विक्रम कंजर को ट्रैक्टर दे दिया। मंदसौर पुलिस की राजस्थान के कंजर डेरों में दबिश से घबराकर कंजरों ने ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 14 एई 1985 को उन्हेल थाना क्षेत्र में छोड़ दिया था। जिसे वहां की पुलिस ने लावारिस हालत में जब्त किया।

तीन गोली मारी थी चालक को
एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि आरोपियों ने ट्रैक्टर चालक की तीन गोली मारकर हत्या की थी। घटना में एक गोली मृतक भंवरदास के शरीर में मिली है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन


ये हुए गिरफ्तार
नाहरगढ़ पुलिस ने हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले ईश्वर पिता भगवान सिंह गुर्जर उम्र 19 वर्ष, अर्जुन पिता दशरथ गुर्जर उम्र 18 वर्ष दोनों निवासी ग्राम निपानिया थाना सीतामऊ तथा तूफान सिंह पिता कचरु सिंह गुर्जर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम भगौरी थाना शामगढ को गिरफ्तार किया है।

इन नामजद आरोपी की तलाश
वारदात में शामिल आरोपी विक्रम पिता भुवानसिंह गुर्जर निवासी बांगली थाना शामगढ, राकेश कंजर, विक्रम कंजर दोनों निवासी मुण्डला राजस्थान कंजर डेरा तथा सुनिल कंजर निवासी अरनिया राजस्थान कंजर डेरा की तलाश है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें