फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: कलेक्टर और एसपी के साथ नगर पालिका अमला उतरा सड़क पर, मुख्य मार्गों से हटवाया अतिक्रमण

Fri, 22 Dec 2023 08:37 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर शहर में अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर-एसपी ने लाव-लश्कर के साथ नगर भ्रमण कर अनेक स्थानों का अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कुछ लोग नगर पालिका की अनुमति का कार्ड भी दिखाते नजर आए, लेकिन प्रशासन ने एक नहीं सुनी। 
विज्ञापन
कलेक्टर-एसपी ने हटवाया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर में लंबे समय से शहर की सड़कों पर अस्थाई रूप से अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर रखा है, जिस मार्ग से निकले उस मार्ग पर दुकानों का सामान सड़कों पर दिखाई देता है। अनेक क्षेत्रों में तो हाथ ठेला और घूमटी वालों ने काफी अतिक्रमण कर रखा है। चाहे मंदसौर शहर का नयापुरा रोड हो, घंटाघर क्षेत्र हो, कालिदास मार्ग हो, फूड जोन या कोई सा भी क्षेत्र हो अतिक्रमण से मुक्त नहीं है।

विज्ञापन


नगर पालिका का अमला भी यदा-कदा अतिक्रमण हटाने के लिए सड़कों पर निकलता है। लेकिन कहीं न कहीं राजनीतिक दबाव के कारण वह कार्रवाई नहीं कर पाता है। मध्यप्रदेश में सरकार के मुखिया के रूप में मोहन यादव के बैठने के बाद एक के बाद एक प्रशासन स्तर पर कार्रवाई आरंभ हुई है। मुख्यमंत्री की घोषणा खुले में मांस अंडे की बिक्री नहीं होगी, धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर बंद करवाना शामिल है।

विज्ञापन


वहीं, जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर दिलीप यादव एवं एसपी अनुराग सुजानिया, नगर पालिका सीएमओ सुधीर सिंह, एसडीएम शिवलाल शाक्य के अलावा बड़ी संख्या में राजस्व एवं पुलिस बल के साथ मंदसौर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़कों पर उतरे। दया मंदिर रोड़ से आरंभ हुई मुहिम नगर के अनेक प्रमुख मार्गों पर अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची और समझाइश दी। इसके बाद लोगों ने अपने अतिक्रमण भी हटाए। अतिक्रमण हटाने के दौरान नयापुरा क्षेत्र में देखने में आया कि विमल प्रिंटर्स के यहां पर सड़क पर पेवर ब्लॉक लगे हुए थे। वह भी हटाने के निर्देश प्रशासन ने दिए और पूरे पेवर ब्लॉक हटवाए गए।

जबकि नगर पालिका स्वयं सड़क के दोनों और अपनी राशि से पेवर ब्लॉक लगाने कार्य कर रही है। ऐसे में विमल प्रिंटर्स के यहां से हटाए गए पेवर ब्लॉक किस कारण से अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए, यह बात आमजन के समझ से परे है। प्रशासनिक अमले ने आमजन को चेतावनी दी है कि अपनी-अपनी दुकानों का सामान सड़कों पर न रखें, यह मुहिम निरंतर जारी रहेगी। रेलवे स्टेशन रोड तथा फूड जोन क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाया गया।

'अतिक्रमण का समर्थन नहीं करता, लेकिन हॉकर्स जोन से अतिक्रमण हटाना गलत'
भारत माता चौराहे पर हॉकर्स जोन से भी प्रशानिक अधिकारियों ने हाथ ठेला पर व्यापार कर रहे व्यवसायियों को वहां से हटा दिया। व्यापारी वहां नगर पालिका द्वारा जारी किया गया कार्ड भी दिखाते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अतिक्रमण हटाने के बाद नव निर्वाचित विधायक विपिन जैन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं अतिक्रमण का समर्थन नहीं करता। लेकिन प्रशासन ने नगर पालिका द्वारा हॉकर्स जोन में व्यापार करने की अनुमति का पास दिखाने के बावजूद इनको हटाना गलत है। हमारी मांग है कि इनको उचित स्थान दिया जाए, ताकि ये लोग भी अपना व्यापार-व्यवसाय कर सकें। 

मार्ग हो गए थे सकरे, इसलिए चलाना पड़ा अभियान
मंदसौर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों पर लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा था। ऐसे में अगर कोई घटना घट जाती है तो यहां से एंबुलेंस या दमकल वाहन को निकलने में काफी दिक्कत हो सकती है। साथ ही ट्रैफिक भी जाम होने की शिकायत मिलती रहती थी, उन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन


निरंतर जारी रहेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
अतिक्रमण हटाओ मुहिम के दौरान कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने कहा कि नगर के मुख्य मार्गों पर लगातार अतिक्रमण देखने को मिल रहा था। दुकान संचालक भी अपना सामान दुकान के बाहर जमा देते थे, जिसके चलते यातायात बाधित होता था। उसी को लेकर आज अतिक्रमण हटाओ मुहिम शुरू की गई है, जो नगर पालिका द्वारा निरंतर चलाई जाएगी। उसके बावजूद भी अगर व्यापारी अतिक्रमण करते हैं तो उन पर चलानी कार्रवाई के साथ सामान जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें