फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur Crime: गांजे की खेती करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 682 गांजे के पौधे सहित 280 ग्राम गांजा जब्त

Sat, 19 Aug 2023 08:12 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

Mandsaur Crime: मंदसौर जिले में पुलिस ने अवैध गांजे की खेती के खिलाफ कार्रवाई की है। कार्रवाई में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। साथ ही 682 गांजे के पौधे सहित 280 ग्राम गांजा जब्त किया है।
विज्ञापन
दलौदा थाना पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर की दलौदा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम आक्या स्थित एक खेत में अवैध मादक पदार्थ गांजे की अवैध खेती करने के मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में गांजे के पौधे और गांजा भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


दलोदा थाना पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आक्या गांव में महू-नीमच फोरलेन हाइवे रोड पेट्रोल पंप के पीछे एक दंपती द्वारा अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है। मौके पर दबिश दी जाए तो गांजा बरामद हो सकता है।

मुखबिर से मिली सूचना पर दलोदा पुलिस ने एक टीम गठित कर आक्या गांव के महू- नीमच हाइवे रोड पेट्रोल पंप के पीछे खेत में दबिश दी। मौके से पुलिस ने 682 गांजे के पौधे बरामद किए। वहीं, एक थैली में 280 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया। बरामद किए गए गांजे की कीमत पांच हजार रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने आरोपी वेणीराम पिता मन्नालाल माली उम्र 55 साल और उसकी पत्नी पुष्पा पति वेणीराम माली उम्र 51 साल निवासी आक्या के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें