फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandla News: कान्हा के 'जूनियर बजरंग' की घात, चीतल की बिजली सी फुर्ती, सोशल मीडिया पर छाई 'मौत की लुका-छिपी'

Tue, 27 Jan 2026 08:28 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

कान्हा टाइगर रिजर्व का एक वायरल वीडियो चर्चा में है, जिसमें बाघ T-118 (जूनियर बजरंग) घात लगाए बैठा दिखता है, लेकिन चीतल फुर्ती से बच निकलता है। यह वीडियो जंगल में शिकारी-शिकार के रोमांचक संघर्ष और प्राकृतिक संतुलन को दर्शाता है।

विज्ञापन
मंडला में टाइगर और चीतल में लुका छिपी का खेल चलता रहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में शिकारी और शिकार के बीच चली 'लुका-छिपी' का एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। वीडियो में कान्हा का ताकतवर बाघ T-118 (जूनियर बजरंग) पीली घास के बीच खुद को छिपाकर घात लगाए बैठा है। वहीं, एक चीतल घास चरते हुए अनजाने में बाघ के इतने करीब पहुंच जाता है कि दोनों के बीच महज कुछ ही फीट की दूरी रह जाती है।
विज्ञापन


जैसे ही बाघ ने हरकत की, चीतल बिजली की फुर्ती से हवा में छलांग लगाकर भाग निकला। शिकारी देखता रह गया और शिकार सुरक्षित निकल गया।

ये भी पढ़ें-  पेंच टाइगर रिजर्व में मादा बाघ शावक की मौत, बीमारी और पुरानी चोट बनी वजह

मिलिए 'जूनियर बजरंग' से,विरासत में मिली है ताकत
यह बाघ कोई साधारण शिकारी नहीं है, बल्कि कान्हा के शाही खानदान से ताल्लुक रखता है। यह प्रसिद्ध बाघिन नीलम और खूंखार बाघ बजरंग की संतान है। लगभग 8 साल का यह बाघ (T-118) अपने पिता की तरह ही विशाल और आक्रामक शिकारी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों खास है यह वीडियो 
यह वीडियो डार्विन के सिद्धांत का लाइव उदाहरण है। यह दिखाता है कि जंगल में शिकार को बचने के लिए और शिकारी को पेट भरने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है। कान्हा में सफारी कर रहे पर्यटकों के लिए यह किसी लाइफटाइम एक्सपीरियंस से कम नहीं था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें